कैट के नए सदस्य बनाने हेतु बैठक का आयोजन

Feb 28 2025

ग्वालियर। अशोक अग्रवाल और आशीष जैन के आह्वान पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्वालियर में नए सदस्य बनाने हेतु चर्चा की गई और ग्वालियर के व्यापार और व्यापारी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने की। इस दौरान भूपेंद्र जैन ने कैट की प्रवेश शुल्क में रियायत प्रदान की, जिससे चौक बाजार व्यापारी संघ के सदस्यों को कैट का हिस्सा बनने में आसानी होगी। कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद, आलोक जैन, हरीश जैन, सचिन भाटिया, नेमीचंद जैन, लक्ष्मण दास, नेमीचंद जैन आदि उपस्थित थे।