मंदिर पर कब्जे के विरोध में 7 को खून से पत्र लिखेगी हिमस
Feb 28 2025
ग्वालियर। झाड़ू वाला मौहल्ला स्थित आसमानी माता मंदिर पर अवैध कब्जे को लेकर भडक़ा आक्रोश अब और तेज होता जा रहा है। इस मामले में प्रदर्शन करते हुए हिन्दू महासभा से 7 मार्च को खून से पत्र लिखने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में हिमस के जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि आसमानी माता मंदिर झाड़ू वाला मोहल्ले से जब तक सुल्तान मुसलमान की भैंसें नहीं हटाई जाएगी तथा चामुंडा धाम मंदिर कोटेश्वर से मीट मछली की दुकान नहीं हटती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
हिंदू महासभा ने घोषणा की कि 7 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के अगले चरण में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हिमस के कार्यकर्ता अपने खून से पत्र लिखकर हिंदुओं के देवस्थानों को सुरक्षित करने, आसमानी माता मंदिर से सुल्तान मुसलमान की भेसें हटाने, चामुंडा धाम मंदिर से मांस-मीट की दुकान हटाने, गंदगी के ढेर हटाने, आसमानी माता मंदिर के सेवक हेमराज, रोहित जाटव व अयोध्या जाटव के हमलावरों को पकडऩे की मांग करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









