अब भी छात्र-छात्राएं परीक्षा केन्द्रों पर फिर देर से पहुंचे

Feb 28 2025

ग्वालियर। पदमा स्कूल में गत दिवस हुई घटना के बाद भी छात्र-छात्राएं परीक्षा में समय पर नहीं पहुंच रहे, जिसके कारण सेन्टरों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। 
शुक्रवार को बारहवीं के दूसरे पेपर में भी लेट लतीफी का क्रम जारी रहा और निर्धारित समय से काफी देर से छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंची। इस कारण सेन्टरों पर पुलिस और सेन्टरों पर मोजूद स्टाफ द्वारा काफी बहस हुई। हालांकि अधिकांश बच्चे परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर गए और परीक्षा देने के लिए उन्हें स्टाफ द्वारा अंदर जाने दिया।
एमपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय सुबह साढ़े आठ बजे तक का है। साढ़े आठ बजे सभी सेन्टरों पर गेट बंद करने के निर्देश हंै। इसके बाद भी सैकड़ों छात्र छात्राएं परीक्षा देने काफी देर से पहुचे। इतना ही नहीं अपनी $गलती को स्वीकार करने की बजाय सेन्टरों पर मोजूद स्टाफ और पुलिस कर्मियों से उलझते हैं, जिसमें और समय बर्बाद हो जाता है।
ज्ञात रहे कि गत रोज पद्मा स्कूल में बिलंब से सेन्टर पर आने के कारण हाईस्कूल के लगभग आधा सैकड़ा बच्चे परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं कर पाए थे और वह पहला पेपर देने से ही वंचित रह गए थे।
इस बार जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने नकल रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी सेन्टरों पर पुलिस कर्मियों के अलावा उडऩदस्ते निगरानी करते नजर आए।