गड़बड़ मौसम कर रहा बीमार,अस्पतालों की ओपीडी भरी
Feb 28 2025
ग्वालियर। इस बार मौसम के मिजाज ने आमजन की दिनचर्या को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी के मिश्रित मौसम से लोग विभिन्न मौसमी बीमारियां से ग्रसित होकर चिकित्सक की शरण में पहुंच रहे हैं। हाल यह हैं कि हर घर में दो से चार लोग सर्दी ज़ुकाम और बुखार से पीडि़त हैं।
मौसम के गड़बड़ रवैए के चलते आज हालात यह हैं कि अंचल के सबसे बड़े हजार विस्तर अस्पताल से लेकर शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी भरी हुई हैं और मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालांकि अधिकांश लोगों ने गर्म कपड़ों को लगभग त्याग दिया है, लेकिन सुबह-शाम मौसम करंट दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस साल मौसम ने जिस प्रकार से लोगों को परेशान किया है उससे सभी लोग बुरी तरह प्रभावित हंै। $फरवरी के महीने में ही गर्मी और सर्दी के मिश्रित मौसम ने सभी को परेशान करके रख दिया है।
मौसम का हाल यह है कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। वैसे तो इस मिश्रित मौसम का असर सभी पर पड़ रहा है, पर इस मौसम से ब‘चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा ग्रसित हो रहीं हैं। जरा सी असावधानी बरतने पर सर्दी ज़ुकाम तथा बुखार से पीडि़त हो रहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









