इनर व्हील क्लब में बसंत उत्सव मना

Feb 28 2025

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुधा गुप्ता के निवास पर बसंत उत्सव मनाया गया। उत्सव में मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला अर्पण और इनरव्हील प्रेयर के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
बसंत उत्सव कार्यक्रम में पंक्चुअलिटी गेम, फूलों की रंगोली, वेलकम डांस, सरप्राइज गेम, पेपर गेम, बसंत थीम पर हाऊजी खिलवाई गई। साथ ही दिल्ली ट्राई नियर और शिवपुरी स्पोर्ट्स मीट के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नीलम समाधिया, संगीता कोठारी, दीपा नीखरा, रेणुका श्रीवास्तव, साधना जैन, नीलम समाधिया, बरखा नामदेव, सीमा उल्लास गुप्ता, विनीता जैन, साधना जैन, संगीता कोठारी, रेणुका श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल, अनुराधा गांधी आदि उपस्थित थे।