रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम की संस्था ने जौहरी को किया सम्मानित
Feb 28 2025
ग्वालियर। सिटी सेंटर में स्थित रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम की संस्थापक स्वर्गीय मंजुला पाटगंकर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम में निवास करने बाले विकलांग बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी एवं विशेष अतिथि समाजसेवी मनोज भिलवार थे। आयोजन में विकलांग बच्चों के अविभावक भी उपस्थित थे।
संस्था की असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती अर्पणा भोंसले एवं स्टाफ द्वारा अनूप जौहरी को पुष्प गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आश्रम में रह रहे बच्चों के अविभावकों को सरकार द्वारा विकलांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की अनूप जौहरी ने मध्यप्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा विकलांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शीघ्र ही दिलाई जाने का अपनी ओर से पूर्ण भरोसा दिया। इसी के साथ ही आश्रम के बच्चों ने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग मुख्य अतिथि अनूप जौहरी एवं मनोज भिलवार को शुभ प्रेम भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रोशनी रामकृष्ण मिशन आश्रम की अर्पणा भोंसले, राखी अस्थाना, एस के जौहरी, मिस शोभा, एवं रेणुका श्रीवास्तव, रामसेवक आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









