दीनदयाल नगर प्रभात फेरी में झूमे बापू भक्त

Feb 28 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में हरेक अमावस्या की भांति दीनदयाल नगर कुशवाह मार्केट से हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया,जो सी सेक्टर महाराजा कॉम्प्लेक्स से ई सेक्टर में परमार निवास कोठारी हाउस पर समापन हुआ। चलित वाहन में व्यास पीठ पर बिराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का भक्तों ने पुष्पमालाएं अर्पण कर भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने जल फल मिष्ठान वितरण कर मंगल आरती की। साउंड के सुमधुर गुरु भक्ति से भरे भजनों पर भाव नृत्य कर पूज्य गुरुदेव की महा जय जयकार की। साथ ही हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित्य भेंट स्वरूप जन साधारण को प्रदान कर गुरु ज्ञान गंगा में पूरे इलाके को खूब डुबकियां लगवाई। 
प्रभात फेरी में अर्जुन भाई, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, सीबी शर्मा, हरी सिंह गुर्जर, प्रदीप कुमार रावल, अरविंद मिश्रा, पूर्व एसडीएम अरविंद वाजपेई, रमेश सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह सिकरवार, बीआर नामदेव, राजू लक्ष्यकार, भगवान देवी वर्मा, एड माला मिश्रा, गुड्डी सिकरवार, मथुरा प्रजापति, रीना भदौरिया, पुष्पा पाल इत्यादि शामिल रहे।