मिनिस्ट्री आफ कामर्स ने पेटेंट की प्रक्रिया में तेजी लाई
Feb 27 2025
ग्वालियर। एमआइटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी में बौद्धिक संपदा पर व्याख्यान माला का तीसरा और चौथा व्याख्यान संपन्न हुआ। इसका विषय पेटेंट की सोच, लिखना और प्राप्त करना रखा गया था।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि आजकल मिनिस्ट्री आफ कामर्स ने पेटेंट की प्रक्रिया में तेजी लाई है, पेटेंट इन्वेंशन पर दिया जामे वाला एक सीमित समय के लिए अधिकार है। इनोवेशन और इन्वेंशन में अंतर करते हुए बताया कि इनोवेशन किसी पहले से उपस्थित समस्या का हाल है, जबकि इन्वेंशन में किसी नए उत्पाद या क्रिया को बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रेड सीक्रेट और पेटेंट में भी अंतर है। यदि आप बड़ी कंपनी है और अपने व्यवसाय या प्रोडक्ट को बनाने की प्रक्रिया कर रहे हैं, ट्रेड सीक्रेट रख सकते हैं या उसे छुपा सकते हैं तो उसे पैटर्न करने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में डा. चंद्रशेखर मालवी, डा. ज्योति विमल उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









