सर्व ब्राह्मण महासंघ ने पंडित आजाद को दी श्रद्धांजलि
Feb 27 2025
ग्वालियर। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले और अंग्रेजों के लिए खौफ कहे जाने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर गुरुवार को हेमसिंह की परेड स्थित त्रिमूर्ति चौराहे पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा क्रांतिकारी योद्धा, भारत भूमि के सपूत पंडित चंद्रशेखर आजाद के 94वें शहीद दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज व विद्यार्थियों द्वारा माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल व प्रकाश नारायण शर्मा ने पंडित चंद्रशेखर आजाद के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किये योगदान को याद किया व सभी को उनके जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिये इसका आव्हान किया।
इस अवसर पर किशन मुदगल, एसके शर्मा, प्रकाश नारायण शर्मा, रामनारायण मिश्रा, श्रीराम शर्मा, रविन्द्रनाथ नायक, रवि आनंद गौड़, मनोज त्रिपाठी, धीरेंद्र तिवारी, अवनीश गौड़, दीपक शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, राज नारायण शुक्ला, नरेश शर्मा बॉबी, जयप्रकाश शर्मा, हरिचंद दुबे, अनुपम पाठक आदि ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वामी विवेकानंद मंडल ने दी पुष्पांजलि
स्वामी विवेकानंद मंडल के नेतृत्व में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर हेमसिंह की परेड स्थित त्रिमूर्ति चौराहे पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति व युवाओं ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमर कुटे, समीक्षा गुप्ता, पार्षद, पूर्व पार्षद, बूथ समिति के अध्यक्षद्वय तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









