शिवशंकर की बारात में जमकर नाचे श्रद्धालु

Feb 27 2025

ग्वालियर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में करौली मैया मंदिर महलगांव में आयोजित शिव पार्वती विवाह उत्सव में कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में शिव-पार्वती की विवाह की रस्में निभाई गई। पहले मंदिर परिसर से भगवान शिव की बारात निकाली गई। जिसमें भक्तों ने खूब नृत्य किया। शाम 7.30 बजे दरबाजे की रस्म हुई। तत्पश्चात वरमाला हुई और अंत में माता पार्वती की विदाई हुई। 
इस मौके पर राजेश शर्मा, दिनेश चौहान, धमेंद्र शर्मा, गिर्राज शर्मा, चंद्रकांत योगी, विजय पाटणकर, राजेंद्र पाटणकर, नवीन व्यास, आलोक, नरेंद्र गर्ग, हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।