लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर ने कम्बल वितरण किए

Feb 27 2025

ग्वालियर। महाशिवरात्रि के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा इन्द्रगंज चौराहे पर विशाल कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 700 कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक सुनील अरोड़ा थे।
कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राघवेन्द्र अवस्थी, मनोज राजपाल, सुनील कोहली, प्रदीप सिंघल, रॉबिन अग्रवाल, आशीष जैनआदि उपस्थित थे।