सताने लगी गर्मी, दिन का पारा 31 डिग्री पार पहुंचा

Feb 27 2025

ग्वालियर। फरवरी की विदाई से पहले ही गर्मी शहरवासियों को सताने लगी है। दिन का पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रात का भी पारा 15.5 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के दौरान दिन का पारा 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। वहीं 2 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बादल छा सकते हैं।