वाहन चालकों द्वारा इंजन सीज होने की शिकायत पर पेट्रोल पंपों पर टीम द्वारा लिए सैंपल

Feb 27 2025

ग्वालियर। शहर के पेट्रोल पंपों पर बिक रहे मिलावटी पेट्रोल की जांच शुरू हो रही गई है। पिछले 15 दिनों से वाहन चालक मिलावटी पेट्रोल की शिकायत कर रहे हैं। कई वाहनों के इंजन सीज हो गए हैं। और गाड़ी धुंआ दे रहीं हैं। 
इसी क्रम में भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की टीम ने चेतकपुरी पर स्थित वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता, डेनसिटी और फिल्टर की गुणवत्ता जांची और जांच में गुणवत्ता ठीक बताई है। जिले के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोलियम तेलों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। कलेक्टर ने पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता के साथ-साथ माप यंत्रों की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। 
गौरतलब है कि पेट्रोल कपंनियों पेट्रोल पंप की जांच करने में रूचि नहीं दिखाई। जांच होती भी है तो 90 प्रतिशत रिपोर्ट सही ही आती है। अन्य स्तर पर जब जांच होती है पेट्रोल या डीजल की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जाती।