वसुदेव कुटुंबकम हिंदू वेदिक सनातन संस्कृति का मूल: आशीष राठौड़
Feb 27 2025
ग्वालियर। महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत माधवगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेंटर पर भगवान शिव-पार्वती और गणेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, जीवाजी क्लब के सचिव संजय वर्मा, राजेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने भगवान शिव पार्वती एवं गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर ब्रह्माकुमारी बहनों ने चंदन लगाकर शुभकामनाएं दी।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर ऐसे केंद्र पर आना अत्यंत सुखद प्रतीत होता है, जहां पर चेतना के उन्नयन का अनुसंधान होता हो। सर्वे भवंतु सुखिन: और वसुदेव कुटुंबकम जैसे दिव्य भाव भारत की मृत्युंजयी हिंदू वेदिक सनातन संस्कृति का मूल है।
संजय वर्मा ने कहा कि महादेव ने दूसरों को अमृत देकर विश्व कल्याण के लिए स्वयं विषपान किया। बीके पवन भाई ने शिव महिमा शिव ही सत्य है सत्य ही शिव है... गीत पर प्रस्तुति दी। इसके बाद शिव ध्वजारोहण हुआ, जिसमें बीके शिवानी दीदी ने सभी से बुराइयों से दूर रहने और अच्छाई को जीवन में धारण करने का संकल्प कराया। ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने शिव महिमा के बारे में उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रहलाद भाई ने किया एवं आभार बीके गुरशरण सिंह ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









