प्रेस क्लब ने पत्रकार कटारे के परिजनों को दिया 50 हजार का चेक

Feb 27 2025

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब ने पत्रकार स्व. रामकिशन कटारे के निधन पर उनके परिजनों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। साथ ही शासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। बीते सोमवार को ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पत्रकार स्व. रामकिशन कटारे एवं वेंकटेश भार्गव के आकस्मिक निधन पर जनसंपर्क द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया। साथ ही परंपरागत हर वर्ष मनाए जाने वाले होली मिलन समारोह को इस वर्ष नहीं मनाने का निर्णय लिया। 
पत्रकार स्व. रामकिशन कटारे के निवास पर पहुंचकर ग्वालियर प्रेस क्बल के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में स्व. कटारे की पुत्री दीपिका कटारे को 50 हजार रुपए का चेक भेंट कर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के सुरेश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे, सुरेश दंडोतिया, दिनेश राव, राजीव अग्रवाल, जोगेन्द्र सेन, हरीश चन्द्रा, जयेश कुमार, यादवेन्द्र कटारे, अभिषेक शर्मा, राजेश जयसवाल छोटू, रवि उपाध्याय, मुकेश बाथम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।