छठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई,मौत
Feb 26 2025
ग्वालियर। छठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर रोड स्थित सरकारी मल्टी के फ्लैट नंबर-309 में हुई।
गत रात छात्र अखंड प्रताप सिंह ने परिवार के साथ टीवी देखी और फिर सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह महाशिवरात्रि के दिन जब पिता उसे जगाने पहुंचे, तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर पिता चीख पड़े, जिसके बाद परिजन दौडक़र आए और उसे फंदे से उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार अखंड कुछ समय से मोबाइल की मांग कर रहा था, लेकिन परिजन उसे मोबाइल नहीं दिला रहे थे। पुलिस इसे भी जांच का हिस्सा बना रही है।
पुलिस जांच में पता चला है कि अखंड के माता-पिता पिछले पांच वर्षों से अलग रह रहे थे। वह अपने पिता के साथ ग्वालियर में रहता था, जबकि उसकी मां भिंड में रह रही थीं। आशंका है कि इस पारिवारिक तनाव का असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा हो।
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि छात्र ने किन कारणों से आत्महत्या की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









