बागेश्वर धाम में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

Feb 26 2025

ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर द्वारा छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में 22 से 26 फरवरी तक पांच दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। वहीं बागेश्वर धाम द्वारा 26 फरवरी को 2516 कन्याओं का विवाह समारोह हुआ। 
धाम पर आने वाले लोगों को धार्मिक लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके, इसके लिए कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान द्वारा आधुनिक मशीनों एवं 20-25 लोगों की अनुभवी टीम के साथ धाम पर ही शिविर का आयोजन किया गया है। स्तन कैंसर, बच्चेदानी के कैंसर, पुरुषों के मुख कैंसर सहित अन्य सभी जांचें शिविर स्थल पर ही नि:शुल्क की जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिय