आईजी सक्सैना से मिला कैट का प्रतिनिधिमंडल
Feb 26 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर के प्रतिनिधि मंडल ने आईजी अरविन्द कुमार सक्सैना से मुलाकात कर सराफा बाजार के व्यवसाई शुद्ध आतम जैन के चोरी गये जेवरात के बैग को ढूंढने हेतु ज्ञापन दिया। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि पुलिस अगर इस हेतु उचित कार्यवाही नहीं करेगी तो हमें मजबूरी में आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस भिण्ड से ग्वालियर आते समय सराफा व्यवसाई शुद्ध आतम जैन का बैग महाराजपुरा थाने के अंतर्गत बस से चोरी कर लिया गया था। सराफा व्यवसाइयों ने कैट के संभागीय महामंत्री मुकेश जैन एवं सराफा बाजार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन के साथ आईजी अरविन्द कुमार सक्सैना को बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी प्रकार की सार्थक कार्यवाही नहीं की है। आईजी ने आश्वस्त किया है कि अभी तक इसकी ठीक से विवेचना नहीं की गई। निश्चित रूप से आरोपी गिरफ्तार होंगे और व्यवसाई की समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर रवि प्रताप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, पंकज मित्तल, कल्लू सेठ, मयूर गर्ग, महेश चंद जैन आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









