महाशिवरात्रि पर रात 12 बजे से खुले मंदिरों के पट
Feb 26 2025
ग्वालियर। महाशिवरात्रि के त्योहार के चलते बुधवार को शिवालयों पर भक्ति का माहौल देखने को मिला। आर्कषक रोशनी से नहाए शिव मंदिरों के पट रात से ही भक्तों के लिए खोल दिए गए। शहर के प्रमुख शिव मंदिर अचलेश्वर, कोटेश्वर, भूतेश्वर पर भक्तों का मेला लग रहा है। रात से ही भक्तों ने मंदिर आना शुरू कर दिया था।
बुधवार सुबह मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खुद बुधवार की सुबह अपने घर न्यू कॉलोनी से पैदल चलकर कोटेश्वर मंदिर पहुंचे। करीब 4 किलोमीटर पैदल चलने के बाद कोटेश्वर मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया। जबकि गोल पहाडिय़ा स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से बुधवार दोपहर शिव बारात निकली जो शहर के बाजारों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
महाशिवरात्रि के पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय ना हो इसके लिए पुलिस ने शिवालयों पर दो हजार जवान लगाए गए जिन्होंने राउंड द क्लॉक पहरेदारी के साथ ही शिवालयों पर ड्रोन से निगरानी की। साथ ही क्राइम ब्रांच व स्पेशल टीम यहां पर तैनात की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









