ग्वालियर से लापता 9वीं की छात्रा 24 घंटे बाद मथुरा में मिली
Feb 25 2025
ग्वालियर। गत रोज लापता हुई 9वीं की छात्रा को 24 घंटे बाद पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। 14 वर्षीय छात्रा घर से पेपर देने स्कूल के लिए निकली थी। उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी देर छानबीन के बाद स्कूल पहुंच कर उसकी तलाश की। लेकिन स्कूल में उसके पेपर देने नहीं आने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लापता छात्रा की उम्र कम होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू की। घटना गिरवाई थाना इलाके के सिकंदर कंपू की है।
दरअसल सिकंदर कंपू निवासी 14 वर्षीय छात्रा सेंट टेरेसा स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा है। गत रोज वह घर से स्कूल पेपर देने का कहकर निकली थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक छात्रा के वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सूचना नहीं मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे। वहां पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा के पेपर देने नहीं आने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजनों ने गिरवाई थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा अपने घर से दस हजार रुपए के साथ ही कपड़े भी लेकर नकली है। इस घटना के पहले छात्रा के सोशल मीडिया पर युवक दोस्ती करने की बात को लेकर परिजनों ने उसे फटकार भी लगाई थी। इसके बाद छात्रा ने वादा किया था कि वह अब किसी से बात नहीं करेगी। जिसके बाद परिजनों ने उस पर विश्वास कर उसे मोबाइल दे दिया था।
आक्रोशित परिजनों ने स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन किया
स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा के पेपर में शामिल होने की जानकारी नहीं देने पर परिजन और पड़ोसी आक्रोशित हो गए, और मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचकर स्कूल गेट के सामने पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के पेपर ना देने आने की जानकारी उन्हें नहीं दी। इसलिए वह स्कूल नहीं चलने देंगे। मामले का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छात्रा को तलाशने का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लापता हुई छात्रा मथुरा में मिल गई है। परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। लडक़ी सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक लडक़े के संपर्क में थी। उसी लडक़े से मिलने के लिए वो घर से रुपए और कपड़े लेकर निकली थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









