ग्वालियर में पहली बार महाशिवरात्रि पर 24 घण्टे होगा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण
Feb 25 2025
ग्वालियर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान अचलेश्वर महादेव के सानिध्य में श्री अचलनाथ मैरिज गार्डन साइस कालेज के पास नि:शुल्क अखण्ड महारुद्र अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन तथा रुद्राक्ष वितरण का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक रवि चौबे, श्रीमती ममता कटारे एवं आचार्य कान्हा पण्डित ने पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की ग्वालियर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में पहली बार 24 घण्टे निरन्तर चलने वाले इस महा आयोजन में सभी नगरवासी पधारकर महारुद्र अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करें। रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया की महाकाल की नगरी उज्जैन व श्रीधाम वृन्दावन तथा शिव की नगरी काशी-बनारस के प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यह आयोजन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का आयोजन ग्वालियर चम्बल सम्भाग में पहली बार होने जा रहा है, जिसमें हजारों भक्तगण लाखों पार्थिव शिवलिंग का आयोजन रखा गया है।
इस आयोजन में आचार्य डॉक्टर विकास त्रिपाठी, आचार्य गौरख शर्मा, आचार्य गगन कटारे, पण्डित संदीप, पण्डित सत्यम, पण्डित अंशु, पण्डित तान, पण्डित देव, पण्डित श्याम महाराज आदि मौजूद रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









