महाकुंभ से टैंकर भरकर मंगवाया पवित्र जल, आज ऊर्जा मंत्री पहुंचाएंगे घर-घर

Feb 25 2025

ग्वालियर। महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज नहीं जा पाने वाले निराश न हो। आज महाशिवरात्रि पर शहर ऐसे लोग महाकुंभ के उसी पवित्र जल से अपने घर स्नान करेंगे। ये संभव हुआ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के जरिए। 
दरअसल, बहुत से ऐसे श्रद्धालु है जो किसी कारण इस महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी नहीं लगा पाए है। इसलिए ऐसे लोगों के लिए ऊर्जा मंत्री ने पहल करते हुए प्रयागराज से संगम का पवित्र जल टैंकर के जरिए ग्वालियर मंगवाया है। खासतौर पर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए यह पहल की गई है। यह टैंकर विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रयागराज से ग्वालियर के लिए रवाना हो गया है। इस पवित्र गंगाजल को ढाई सौ मिलीमीटर की मात्रा में लोगों को घर-घर पंहुचाया जाएगा।