चेंबर प्रतिनिधि मण्डल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुआ शामिल
Feb 25 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में प्रदेश की राजधानी में प्रारम्भ हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में चेम्बर का प्रतिनिधि मण्डल शामिल हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश को अजब-गजब और सजग प्रदेश बताया और प्रदेश की जमकर प्रशंसा की।
प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष अग्रवाल, रामकुमार चौपड़ा, आशीष अग्रवाल सहित सदस्य जय गुप्ता, प्रभात चौपड़ा व सुदर्शन झंवर शामिल हुए।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने सभी से मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ग्वालियर में पधारने का आग्रह किया, ताकि ग्वालियर अंचल में नवीन निवेश पर चर्चा की जा सके। साथ ही, समिट में शामिल हुए बड़े निवेशकों से भी चर्चा की और उन्हें ग्वालियर आमंत्रित किया। डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया है कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमपीपीसीआई प्रतिनिधि मण्डल द्वारा की गई बातचीत के आधार पर यह विश्वास किया जा सकता है कि ग्वालियर के लिहाज से यह नदूर काफी सफल होगी और ग्वालियर में बड़ा निवेश शीघ्रातिशीघ्र आएगा, ऐसी आशा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









