पुस्तक लोकार्पण एवं साहित्य अलंकरण समारोह आयोजित

Feb 25 2025

ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय और ग्वालियर साहित्य संस्थान लोकमंगच परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सुनीति बैस द्वारा रचित धूप ही धूप है जिस तरफ देखिये तथा भोर का इंद्रधनुष कृतियों का विमोचन किया गया। अध्यक्षता डॉ. भगवान स्वरूप चैतन्य द्वारा की गई, कार्यक्रम का संचालन कादम्बरी आर्य ने किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता निदेशक तुलसी शोध संस्थान संस्कृति विभाग मप्र शासन भोपाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय समूह, कृति समीक्षक रामप्रकाश शर्मा नूतन, विजय कृष्ण योगी, रामगोपाल व्यवक, राकेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय ग्रंथपाल शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय, विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर एवं पुस्तकालय का समस्त स्टॉफगण उपस्थित था।