मसाज ना करने पर स्पा सेंटर संचालिका व युवती को जूतों से पीटा
Feb 25 2025
ग्वालियर। स्पा सेंटर पर कर्मचारियों ने मसाज कराने आए युवक से मसाज करने से मना करने पर उसने स्पा सेंटर संचालिका व कर्मचारी की जूतों से मारपीट कर दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोना फैमिली एंड स्पा सेंटर की है। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिरोल रोड पर मोना फैमिली एंड स्पा सेंटर है, जहां पर 22 वर्षीय युवती नौकरी करती है। बीती रात वह स्पा सेंटर बंद कर जा रही थी कि तभी एक युवक वहां पर पहुंचा और मसाज करने को कहा। जब महिला कर्मचारी ने उससे समय ज्यादा होने की कहकर मसाज से इनकार किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा, जब कर्मचारी ने विरोध किया तो युवक ने जूता उतारकर युवती व स्पा सेंटर संचालिका की मारपीट कर दी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर आज के बाद उसे मना किया तो जान से खत्म कर देगा। यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
इसके बाद युवती स्पा सेंटर की मालकिन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज थमाने के साथ-साथ युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बलराम घुरैया के रूप में हुई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









