महाशिवरात्रि के लिए सजा अचलेश्वर मंदिर

Feb 25 2025

ग्वालियर। शहर में महाशिवरात्रि के पर्व की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आज बुधवार 26 फरवरी को मनाए जाने वाले शिवरात्रि महोत्सव के लिए शहरवासियों के आस्था के केंद्र अचलेश्वर महादेव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां लगभग 5 लाख भक्तों के दर्शनों के लिए पहुंचने का अनुमान है।
जिसको लेकर मंदिर न्यास द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ कोटेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।