कुलसचिव का पुतला जलने से बचाने में जेयू का सुरक्षाकर्मी का हाथ झुलसा

Feb 25 2025

ग्वालियर। एनएसयूआई पदाधिकारी कुलसचिव अरुण सिंह चौहान का पुतला दहन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पुतला जलाने से रोकना चाहा। इस दौरान पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की पुतला छीना झपटी में जेयू का एक सुरक्षाकर्मी झुलस गया। यह देख पुतला जलाने पहुंचे एनएसयूआई पदाधिकारी मौके से भाग गए। 
जेयू परिसर में एनएसयूआई प्रदेश सह-सचिव राजवंश पंडित के नेतृत्व में छात्र नेता कुलसचिव अरुण सिंह चौहान का पुतला दहन करने पहुंचे। इस दौरान जेयू की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने छात्र नेताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। पेट्रोल डले पुतले पर राजवंश पंडित ने माचिस की तीली फेंक दी, पुतले ने आग पकड़ ली। आग लगे पुतले को लेकर भागते समय सुरक्षाकर्मी सुरेश सिंह चौहान का हाथ इसमें झुलस गया। यह देख छात्र नेता मौका पाकर भाग गए।