तीन बदमाशों ने युवक दो गोली मारी,हालत गंभीर
Feb 24 2025
ग्वालियर। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक को तीन बदमाशों ने प्लॉट विवाद पर जान से मारने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक को छूती हुई निकली तो दो गोली पीठ में लगी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के सोना गार्डन के पास एलिवेटेड रोड के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए पहुंचा कर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पीताम्बरा कॉलोनी निवासी धर्मेद्र सिंह बैस उर्फ घंटोली पुत्र अतर सिंह बैस बीती रात माता मंदिर से दर्शन कर वापस घर आ रहे थे। अभी वह सोना गार्डन के पास एलिवेटेड रोड के पास पहुंचे ही थे कि तभी दो बाइकों से आए कमलेश प्रजापति व उसके दो अन्य साथियों ने रोका और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उनकी मारपीट कर दी। जब उन्होंने जवाब में ईंट उठाकर मारना चाहा तो कमलेश ने अपने साथियों को गोली मारने को कहा।
जान को खतरा देखकर धर्मेन्द्र सिंह बैस वहां से भागा तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके कान को छूती हुई निकली, इसके बाद दो गोली उनकी पीठ में जा घुसी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, उसको गोली लगते देखकर हमलावर वहां से भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धर्मेन्द्र उर्फ घंटोली को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसकी शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त ने बताया कि उनका एक प्लॉट पीताम्बरा कॉलोनी में है और यह उनका पुस्तैनी प्लॉट है। कुछ दिनों से कमलेश प्रजापति उस पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। मामला न्यायालय में चल रहा है और उस पर स्टे लगा हुआ है। सुबह भी आरोपी वहां पर कब्जा करने के लिए आए थे और विवाद हुआ था। उस समय पुलिस के आने पर मामला शांत हो गया था, लेकिन शाम को आरोपियों ने घेर कर उसकी जान लेने का प्रयास किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









