तीर्थ रक्षा रत्न से मुंबई में सम्मानित हुए बरैया

Feb 24 2025

ग्वालियर। महावीर योग संस्थान मुंबई एवं सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर तीर्थ स्थान की रक्षा और संरक्षण के लिए समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर के भाजपा नेता गोपाचल न्यास ग्वालियर के महामंत्री अजीत बरैया को तीर्थ रक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ बागडे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से उपस्थित थे। 
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक भैया, आरके,  किशन चंद पाटनी, मंगल प्रभात लोढा, प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे।