महिलाओं ने वृद्धजनों के संग भजन कीर्तन कर स्वल्पाहार वितरण किया

Feb 24 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला सिटी सेंटर के द्वारा लक्ष्मीगंज जागृति नगर स्थित नारायण वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के संग भजन कीर्तन कर स्वल्पाहार के साथ समान वितरण किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन महिला सिटी सेंटर महिलाओं ने नारायण वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ ढोलक थाप और मंजीरे की धुन के साथ आश्रम में रहने वाली वृद्धा महिलाओं ने भजन सुनाये। जैन मिलन महिला सिटी सेंटर के पदाधिकारियों  ने वृद्धजनों को स्वल्हाहार वितरण के साथ अन्य समान भी भेट किया। वही जैन मिलन महिला की अध्यक्ष मनीषा जैन ने वृद्धाश्रम का परिचय सभी महिलाओं को दिया। अतिथि के रूप में प्रीति जैन ओर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सचिन जैन मौजूद थे। आभार सत्यशालिनी जैन ने किया। 
इस मौके पर मनीषा जैन, सत्यशालिनी जैन, संगीता जैन, सारिका जैन, नीलम जैन, पुष्पा जैन, सरिता जैन, नीतू जैन विशेष रूप से मौजूद थी।