संपत्तिकर की टीम विजेता बनी

Feb 24 2025

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट स्वच्छता प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसमें 17 विभागों की टीमों को हराकर संपत्तिकर विभाग की टीम ने फाइनल जीता। 
रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच के बाद महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ खेल कर नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया था स्वच्छता क्रिकेट प्रीमियर लीग शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया, इसी प्रकार अधिकारी व कर्मचारी मिलकर शहर में स्वच्छता का माहौल बनाएं। कार्यम के दौरान निगमायुक्त संघ प्रिय उपस्थित रहे। 
शहर में स्वच्छता फीडबैक में अधिक से अधिक शहरवासियों एवं अधिकारियों व कर्मचारी के परिवारजन की सहभागिता के उद्देश्य से स्वच्छता प्रीमियर लीग के आयोजन में नगर निगम के 17 विभागों की टीमों ने भाग लिया। 
कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में पहुंची संपत्तिकर एकादश एवं विद्युत एकादश की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। संपत्तिकर एकादश के कप्तान उपेन्द्र सिंह यादव द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने विद्युत एकादश की टीम को 50 से अधिक रनों से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।