मास्टर ट्रॉफी पर सुपर स्टार थाटीपुर का कब्जा
Feb 24 2025
ग्वालियर। एमएलबी खेल मैदान पर चल रहे मास्टर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच में हुए रोमांचक मुकाबले में सुपर स्टार थाटीपुर ने पावर हिटर मुरार को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस मास्टर ट्रॉफी किेट टूर्नामेंट का आयोजन ऑप्टीमस कॉलेज ने शहर के कोचिंग संस्थानों के लिए किया था।
टूर्नामेंट कन्वीनर बसंत सिंह राठौर ने बताया कि एमएलबी मैदान पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने विजेता टीम सुपर स्टार को ट्रॉफी भेंट की एवं उप विजेता टीम पावर हिटर सहित सभी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के डायरेक्टर विनोद अग्रवाल एवं मानव रचना समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्वालियर ने क्रिकेट और हॉकी से लेकर टेनिस और बैडमिंटन तक हरेक खेल में विशिष्ट प्रतिभाएं देश को दी हैं, इस टूर्नामेंट से भी कई नई बेमिसाल प्रतिभाएं उभर कर सामने आई हैं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि ग्वालियर में कै. माधवराव सिंधिया ने क्रिकेट को प्रोत्साहित किया और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से शंकरपुर में नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने मास्टर ट्रॉफी के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्वालियर और किेट अब एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। अंत में संस्थान के डायरेक्टर विनोद अग्रवाल ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









