मोबाइल में मिला लाखों का लेन-देन
Feb 24 2025
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच और गोला का मंदिर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिलवा रहे एक सटोरिए को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी घर के बाहर बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से मैच में हार-जीत पर दाव लगवा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नकदी और लाखों रुपये के सट्टे का लेखा-जोखा बरामद किया है। इसके साथ ही, क्राइम ब्रांच ने सट्टा खेल रहे पांच अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईसीसी द्वारा आयोजित वनडे चैंपियन ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बैठकर सट्टा खिला रहा है। इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और गोला का मंदिर पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान सूर्य विहार कॉलोनी गली नंबर 1 में स्थित एक घर पर दबिश दी, जहां एक युवक घर के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसका मोबाइल चेक किया, जिसमें दो ऑनलाइन सट्टा साइट्स खुली हुई थीं। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम 27 वर्षीय अजीत गुर्जर पुत्र कमलेश गुर्जर निवासी ग्राम वीरमपुरा, बिजौली के रूप में बताया।
पुलिस ने आरोपी से 1 मोबाइल फोन, एक पर्ची, जिस पर पांच लोगों के नाम और सट्टे की रकम लिखी हुई, 850 रुपये नकद, लाखों रुपये का सट्टे का डिजिटल लेखा-जोखा जब्त किया है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी के अलावा पांच अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा है जो सट्टा खेल रहे थे। इनके पास से भी सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं।
पकड़े गए पांच अंय आरोपियों में पीयूष पुत्र नरेंद्र तोमर निवासी सीपी कॉलोनी मुरार, सुमित पुत्र अमित कुमार निवासी घास मंडी, संदीप पुत्र वीरेंद्र गुर्जर निवासी रनगंव बेहट, अरविंद पुत्र सभाराम गुर्जर निवासी डबका, अरविंद पुत्र रामबरन गुर्जर निवासी रनगंव बेहट है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









