7 दिन से लापता युवक का सिंध नदी में मिला शव

Feb 24 2025

ग्वालियर। डबरा सिटी थाना क्षेत्र की सिंध नदी के रायपुर घाट पर सोमवार सुबह एक शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त दीदार कॉलोनी निवासी अजय यादव के रूप में की। अजय 17 फरवरी से लापता था। वह बच्चों को छोडऩे स्कूल गया था और वापस नहीं लौटा था। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान की। प्रारंभिक जांच में शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम भी डबरा पहुंची और शव का परीक्षण किया। 
थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने हत्या की है।