किताबों को हमें अपना सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहिए:डॉ वंदना प्रेमी
Feb 23 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि पुरानी छावनी स्थित सेंट जॉन वियानी स्कूल की छात्राओं को सम्मानित किया।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा अभिज्ञान इंस्टीट्यूट के माध्यम से विद्यालय में बच्चों के लिए एक लिखत परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रत्येक क्लास से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय छात्रों का चयन किया किया था, जिनके सर्वाधिक अंक इस परीक्षा में आए थे। उन सभी छात्र एवं छात्राओं को शील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वहां के फादर हर्षल, सिस्टर मयली एवं अभिज्ञान इंस्टीट्यूट के संचालक प्रतीक दीक्षित उपस्थित रहे।
इस अवसर पर फादर हर्षल ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बधाई दी। वही डॉ वंदना ने कहा कि किताबों को ही हमें अपना सबसे अच्छा मित्र बनाना चाहिए जिनकी वजह से हम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते है। आपको मन लगाकर पढऩा चाहिए जिससे अपने माता पिता एवं शिक्षक का नाम रौशन कर सकते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









