ब्राह्मण विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को,30 मार्च तक निशुल्क पंजीयन होंगे-भारद्वाज

Feb 23 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर ग्रुप की बैठक प्रधान कार्यालय पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में तृतीय निशुल्क सकल ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को पड़ाव स्थित मां संतोषी भवन में निशुल्क किया जाएगा, और इसके पंजीयन प्रधान कार्यालय ऊंट पुल, जिंसी नाले पर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक किए जाएंगे। जिसका दायित्व महिला महामंत्री श्रीमती अंजू द्विवेदी को दिया है। 30 मार्च तक सकल ब्राह्मण समाज के निशुल्क विवाह जोड़ों के पंजीयन किए जाएंगे।
बैठक में सुधा दीक्षित, रेनू शर्मा, शशी शर्मा, सगीता शर्मा, कांता शर्मा, सवीता दुबे, सन्ध्या शर्मा, रुमा दुबे, माया भारद्वाज, शशी व्यास, राधा शर्मा, मीनु दुवेदी, श्याम वावू शर्मा, मंजू मिश्रा, हेमंत एडीसन शर्मा, माया शर्मा आदि उपस्थित रहे।