मन की बात से लोगों को मिलती है प्रेरणा: जयप्रकाश
Feb 23 2025
ग्वालियर। भाजपा ग्वालियर महानगर के सभी मण्डलों के अंतर्गत आने वाले बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आज का कार्यक्रम देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरुता का कार्य करेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां भारतीय संस्कृति में बेअियों के सम्मान को सर्वोपति बताया वहीं उन्होंने मोटापे की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह समस्या बच्चों में 4 गुना बढ़ गई है जो कि चिंता का कारण है।
उन्होंने कहा कि हमें बिना देर किए इस दिशा में इसके लिए कदम उठाने होगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपने खाने में उपयोग में होने वाले तेल की खपत को दस फीसदी कम करने के लिए व्यापक अभियान चलाना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने लक्कडख़ाना पुल पर मन की बात सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर भाजपा नेता इसके लिए अभियान चलाएंगे और लोगों से आग्रह करेंगे कि वे मोटापें जैसी समस्या से निपटने के लिए अपनी खान-पान की आदतों में सुधार करते हुए दैनिक जीवन में तेल की खपत को कम से कम दस प्रतिशत की कमी लाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम स्वयं को फिट करते हुए देश को भी स्वस्थ करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।
राजौरिया ने कहा कि आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से ग्रसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से नियमित व्यायाम और योग करते हुए छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खानपान और लाइफ स्टाल बदलने से भी यह समस्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड का दैनिक जीवन में जिस तेजी से प्रवेश हुआ है. उसने लोगों के शरीर को प्रभावित किया है। जो इससे बचे हैं वे इन समस्याओं से भी बचे हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









