3 दिवसीय शिव संदेश महोत्सव आज से

Feb 23 2025

ग्वालियर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय कृष्णा कॉलोनी द्वारा, महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव संदेश महोत्सव ज्योति दीदी के सानिध्य में मनाया जाएगा, उक्त जानकारी संस्था के बीके महेश भाई ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया की प्रथम दिन 24 फरवरी को प्रात: 10 बजे कृष्णा कॉलोनी सेंटर से एक रथ यात्रा निकाली जाएगी। द्वितीय दिवस 25 फरवरी को हरे कृष्णा पार्क में शिव संदेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन 26 फरवरी से स्थानीय सेवा केंद्र पर, त्रिदिवसीय राजयोग शिविर प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक भाई, विमला बहन, अनूप पांडे उपस्थित थे।