दूध की टंकी से रुपए चोरी करने वाला, दूध वाला ही निकला
Feb 23 2025
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के बिरला नगर इलाके से दूध कारोबारी की दूध की टंकी से डेढ़ लाख रुपए पार करने वाला भी दूध वाला ही निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के तमाम फुटेज देखने के बाद वारदात को सुलझा लिया और आरोपी को पकडक़र रुपए भी बरामद कर लिए।
पुलिस के अनुसार दीनदयाल नगर में रहने वाले प्रेमनारायण शर्मा ने हजीरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती सुबह 8.30 बजे हनुमान डेयरी किलागेट से दूध देकर दूध का हिसाब कराकर डेढ़ लाख रुपए लिए थे। और दूध की टंकी में रख दिए थे। बिरलानगर सब्जी मंडी से यह चोरी हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को ट्रैक किया एक अन्य दूधवाला प्रेमनारायण शर्मा के पीछे आता हुआ दिखाई दिया। इस सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाश की तो वह शिकारपुर, बिजौली में रहने वाला रविंद्र सिंह निकला।
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हनुमान डेयरी पर दूध देता है। गत रोज जब डेयरी वाले ने प्रेमनारायण शर्मा को डेढ़ लाख लाख रुपये दिये थे तब वह वहीं पर खड़ा था और उसने उसे रुपये दूध की खाली टंकी में रखते हुये देख लिया था, और उसने मौका पाकर पुल के नीचे सब्जी मंडी के पास से उसकी दूध की टंकी में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा लिये थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









