खंडवा से 40 लाख की बीयर भरकर लाया कंटेनर पकड़ा
Feb 23 2025
ग्वालियर। गोल पहाडिय़ा इलाके से एक बीयर से भरा ट्रक (कंटेनर) पुलिस ने जब्त किया है, जो खंडवा से ग्वालियर रायरू डिस्टलरी के लिए निकला था। इस कंटेनर को एक रात पहले ही डिस्टलरी पहुंचना था, लेकिन निर्धारित रूट और समय सीमा खत्म होने के बावजूद यह शहर में खड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 40 लाख रुपए की बीयर सहित कंटेनर जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने कहा बीयर से भरा एक कंटेनर खड़ा मिला है। इसकी पेटियां रात 12 बजे तक परमिट में थीं, लेकिन सुबह यह शहर के अंदर खड़ा पाया गया। हमने कंटेनर और माल जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
चालक विजय शाक्य ने बताया कि वह खंडवा से बीयर की पेटियां लेकर निकला था और ग्वालियर की रायरू डिस्टलरी में इसे उतारना था। उसका परमिट शनिवार रात 12 बजे तक वैध था और ग्वालियर बायपास से जाने का रूट निर्धारित था। लेकिन परमिट खत्म होने के बावजूद वह बायपास की बजाय शहर में प्रवेश कर गया।
पूछताछ में सामने आया कि चालक विजय ने कंटेनर को गोल पहाडिय़ा इलाके में खड़ा कर दिया और खुद शराब पीने चला गया। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंटेनर जब्त कर लिया।
सीएसपी लश्कर आयुष गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गोल पहाडिय़ा पुलिस चौकी के पास एक शराब से भरा कंटेनर संदिग्ध रूप से खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर की जांच की तो उसमें दो कंपनियों की तीन ब्रांडेड बीयर की 1400 पेटियां पाई गईं, जिनमें बोतल और केन दोनों शामिल थीं। पुलिस ने कंटेनर सहित पूरा माल जब्त कर लिया और चालक विजय शाक्य, निवासी गोल पहाडिय़ा जनकगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









