महिला सरपंच ने जबरन अंगूठा लगाने का दबाव बनाता है सचिव सिंधिया के पैर पकडक़र कहा
Feb 22 2025
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में एक आदिवासी महिला अपने पति के साथ रोती हुई गिर गई। वह बार-बार महाराज न्याय दिलाओ की गुहार लगाती नजर आई, उसने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को अपना दर्द कागज के पन्नों पर लिख कर दिया। जिसमें कानून और अधिकारियों पर सीधे सवाल उठाया।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शनिवार को अपने जयविलास पैलेस पर आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान शिवपुरी जिले से एक दर्जन से अधिक आदिवासी भी पहुंचे। जिनमें पोहरी जनपद क्षेत्र के उपसिल गांव की आदिवासी महिला सरपंच कुसमा बाई भी शामिल थीं।
सिंधिया के पास पहुंच आदिवासी महिला सरपंच और उनका पति उनके पैरों में गिर गए। पैर पकड़ कर महाराज न्याय दिलाओ की गुहार लगाने लगे। सिंधिया ने उनसे उनका आवेदन लिया और उनकी परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया।
सरपंच कुसमा बाई का कहना है कि वह विशेष पिछड़ी सहरिया जनजाति से आती है और पढ़ी-लिखी नहीं है। इसका फायदा उठाकर उनकी ग्राम पंचायत का सचिव मस्तराम धाकड़ जबरन कागजों पर अंगूठा लगाने का दबाव बनाता है। विरोध किया तो वह उन्हें पद से हटवाने की धमकी देता रहा और आखिरकार उसने पंचायत के पंचों की खरीद फरोख्त और डरा धमका कर उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया।
जिसके चलते मेरे आवेदनों पर कोई कार्यवाही और सुनवाई नहीं की गई। जिसे देख अब ऐसा लगने लगा है कि आपका कानून और आपके अधिकारी सिर्फ बड़े लोगों के कहने पर ही चलते हैं, आम आदमी के लिए न्याय भी अब बड़े लोगों की इच्छा पर निर्भर हो गया है। लिहाजा एक बार फिर गुहार लगाती हूं कि मेरे खिलाफ पंचायत सचिव द्वारा षडयंत्र पूर्वक लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत साबित करने के लिए एक माह का समय दिया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









