धरना देकर बजट का किया विरोध

Feb 22 2025

ग्वालियर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माकपा, भाकपा (माले) द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदरगंज चौराहे पर धरना दिया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट की आलोचना करते हुए कहा कि बजट में शिक्षा के सवाल से लेकर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने के सवाल पर कुछ भी नहीं किया है। बजट में सरकारी सम्पत्तियों को बेचने तथा कॉर्पोरेट घरानों के लिए तमाम छूट दी गई है। सभा के बाद धरना स्थल से जुलूस शुरू किया गया और बिजली घर पर प्रदर्शन कर महाप्रबंधक के नाम से ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में विद्युत मंडल का 'निजीकरण रोकने, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना रद्द करने, बिजली बिलों की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
धरना देने वालों में कौशल शर्मा, संजीव राजपूत, अनवर खान, रामविलास गोस्वामी, एमके जायसवाल, भगवान दास सैनी शामिल थे।