होली आई रे रंग लाई का सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव 12 मार्च को

Feb 22 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा होली के पावन पर्व पर होली नृत्य महोत्सव 2025 का आयोजन 12 मार्च को  दीनदयाल सिटी मॉल शिन्दे की छवनी पर किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली नृत्य महोत्सव का आयोजन 12 मार्च को किया जा रहा है।
 होली के इस पावन पर्व पर होली आयी रे रंग लाई का आयोजन होली की एकता का परिचायक है। इसके तहत होली के गीतों पर एकल, युगल नृत्य का आयोजन किया जाएगा। एकल नृत्य व युगल नृत्य को दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा। जिसमें एकल व युगल नृत्य में जूनियर वर्ग ए में 7 साल से 14 साल तक के बच्चे शामिल होंगे और सीनियर वर्ग बी में 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को शामिल किया जाएगा इसमें महिलाओं के लिए भी महिला वर्ग रखा गया है। 
प्रत्येक वर्ग में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। आयोजन में जो भी प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करवाना है वो रजिस्ट्रेशन अशोक जैन 8889219871 पर करा सकते है। आयोजन में भाग लेने के लिए धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, विशाल जैन, मनोज कुचिया, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी ने बच्चों व उनके अभिभावकों से अपील की है।