वरिष्ठ पत्रकार स्व. कटारे को प्रेस क्लब में दी श्रद्धांजलि

Feb 22 2025

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामकिशन कटारे की श्रद्धांजलि सभा प्रेस क्लब में आयोजित की गई। इस अवसर पर शहर के पत्रकारों के साथ राजनेता एवं समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीके प्रह्लाद भाई ने इस मौके पर स्व. कटारे की आत्मा शांति के लिए शांति पाठ कराया। 
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि स्व. रामकिशन कटारे का व्यतित्व बहुत ही सरल और सहज था। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने कहा कि हमारा एक साथी हमें असमय छोडक़र चला गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि रामकिशन मुझे अपना बड़ा भाई मानते थे और उनके जाने के बाद मुझे भी यही महसूस हुआ कि मेरा छोटा भाई मुझे छोडक़र चला गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा ने कहा कि स्व. कटारे का जीवन बहुत ही खुशमिजाज था। 
इस मौके पर स्व. कटार की पत्नी प्रीती कटारे, प्रभुदयाल जोहरे, महाराज सिंह पटेल, समाजसेवी महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, डॉ जयप्रकाश मिश्रा, संजय शर्मा, मदन बाथम, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एवं पत्रकारगण मौजूद थे।