भरत खंडेलवाल प्रथम खंडेलवाल रत्नं अलंकरण से सम्मानित

Feb 22 2025

ग्वालियर। खंडेलवाल समाज मुरार ने कृष्ण वाटिका शहीद द्वार मुरार में आयोजित समारोह में शिक्षाविद् भरत खंडेलवाल को प्रथम खंडेलवाल रत्नं अलंकरण से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दिल्ली के सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीणखंडेलवाल भी अभिनंदन किया गया।
सांसद बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आए मुख्य अतिथि सांसद खंडेलवाल ने कहा कि ग्वालियर के खंडेलवाल समाज के सम्मान से मैं अत्यंत आभारी और अभिभूत हूं। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा और समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम संयोजक अमित सेठी के मुताबिक समारोह में प्रथम खंडेलवाल रत्न अलंकरण सम्मान शिक्षाविद भरत खंडेलवाल को प्रदान किया गया। समाज में सेवा और संस्कार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी भी सम्मानित किए गए।
इस मौके पर अनिल बडग़ोती, आशुतोष सेठी, निखिल मालीवाल, नेहा मेठी, महेन्द्र खंडेलवाल, किशोर ठाकुरिया, अनूप रावत, गिर्राज खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, हेमंत खारवाल, राजेन्द्र जसोरिया, सोहनलाल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।