शिवाय बड़ा होकर प्रदेश का नवरत्न बनेगा:सिंधिया
Feb 22 2025
ग्वालियर। दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार दोपहर मुरार की सीपी कॉलोनी में शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के घर शिवाय से मिलने पहुंचे। शिवाय का 13 फरवरी को दिनदहाड़े अपहरण हुआ था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की तो बदमाश उसे मुरैना के काजी बसई गांव में छोडक़र भाग गए थे। बच्चे के मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉल पर परिवार से बातचीत की थी। साथ ही वादा किया था कि वह जल्द शिवाय से मिलने उनके घर आएंगे।
इसी क्रम में शनिवार दोपहर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया मुरार की सीपी कॉलोनी में शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के घर पहुंचे और शिवाय सहित पूरे परिवार से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह बच्चा बड़ा होकर प्रदेश का नवरत्न बनेगा। छह साल की उम्र में इतनी वीरता और बहादुरी के साथ संकट की घड़ी का सामना किया। यह अपने आप में बहुत बड़ा काम है।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपहरण कांड के पीडि़त छह साल के शिवाय गुप्ता से मिलने उसके घर पहुंचे। सिंधिया ने शिवाय को गोद में लेकर लाड़ भी किया। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवाय की मां आरती गुप्ता से भी बातचीत की। उनसे पूरी घटना को जाना कि किस तरह बदमाश दिनदहाड़े उनके हाथ से उनके मासूम बेटे को छीनकर ले गए थे। यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवाय की मां को आश्वासन दिया है कि सभी आरोपी पकड़े जाएंगे और ऐसी घटना फिर किसी मां के साथ नहीं होगी।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवाय से मुलाकात करने के बाद कहा कि दिनदहाड़े एक मां के हाथ से उसके बच्चे को छीनने की घटना में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और घेराबंदी की। जिसका नतीजा शाम को ही अपहरण करने वालों ने शिवाय को छोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा नहीं छोड़ा। सात में से पांच आरोपी अभी तक पकड़े जा चुके हैं। शेष दो आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









