मंदिर पर कब्जे को लेकर हिंदू महासभा ने डीआईजी को दिया ज्ञापन
Feb 22 2025
ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा आसमानी माता मंदिर पर सुल्तान द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए डीआईजी अमित सांघी को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया।
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आसमानी माता मंदिर पर सुल्तान का अवैध कब्जा है। अगर यह कब्जा तीन दिन में नहीं हटाया गया तो हिंदू महासभा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि महाशिवरात्रि पर शहर के गुप्तेश्वर, कोटेश्वर, अश्लेश्वर, हजारेश्वर, धूमेश्वर, जलकेश्वर सहित मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन देने वालों में करण प्रजापति, ऋषि जाटव, यशवंत जाटव, अभिषेक माहौर, दीपक माथुर, प्रेमवती जाटव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









