आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रमुख मांगों को लेकर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को दिया ज्ञापन
Feb 22 2025
ग्वालियर। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व मेंजिला अस्पताल मुरार में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। कोमल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विगत लंबे समय से पूरी ईमानदारी से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी के साथ सरकार द्वारा लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्योंकि पूर्व में संविदा कर्मचारियों के रूप में सेवाएं दे चुके सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को शासन प्रशासन की दमनकारी नीति के कारण आउटसोर्स ठेका प्रथा में किया गया।
जिसकी वजह से स्थानीय निजी कंपनियों द्वारा शासन के स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है एवं सरकार द्वारा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन नहीं किया जा रहा, आउटसोर्स कर्मचारी अल्प वेतन में कार्य कर रहे जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति आए दिन खराब रहती है रोजी रोटी का गुजारा संही से नहीं हो पाता है।
संघ द्वारा पुन: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि मध्य प्रदेश में आउट सोर्स प्रथा को बंद किया जाए आउट सोर्स कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









