भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल के साथ बिताए हुए पलों को किया साझा
Feb 22 2025
ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह के तहत जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, उनकी जिला एवं मंडल टोली के साथ उनकी स्मृतियों को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के हेमू कॉलोनी मंडल के वार्ड 39 में निवासरत भाजपा नेताओं ने उनके साथ बीते हुए ऐतिहासिक पलों को साझा किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह की जिला टोली के साथ में अपने अनुभव अपनी यादों को साझा किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि अटल जी के साथ साथ बीते हुए पाल मेरे जीवन में अविस्मरणीय छाप छोड़ते हैं यही कारण है कि मैं आज भी भारतीय राजनीति में सक्रिय रूप से कार्य कर पा रहा हूं। मुझे उनके साथ में 1984 के लोकसभा चुनाव में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ तब मैं उनके साथ में कई सभाओं में जाता था। प्रचार के दौरान वह अपने टिफिन से हम लोगों को भोजन कराते थे, आज भी जब मैं उन्हें याद करता हूं तो वह सारे पाल मेरे जीवन में अनमोल क्षण लगते हैं जिन्हें कोई भी व्यक्ति कभी नहीं भूल सकता।
उन्हें याद करते हुए नेता रमेश पथरिया ने बताया कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ में बड़ी आत्मीयता के साथ रहते थे यही उनके व्यक्तित्व को बड़ा बनाती है। 1984 में जब अटल ने ग्वालियर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तब उनके साथ में कार्य करने का पूरा अवसर मुझे प्राप्त हुआ। उनके साथ में मैंने कार्य किया वह उस समय भी बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजनेता थे। उसके बावजूद भी वह हम जैसे छोटे कार्यकर्ता के साथ में गली-गली प्रचार करने के लिए गए और लोगों का समर्थन भी उन्हें मिला, तब मैं पार्षद था तब हमेशा मुझसे कहते थे क्यों भई म्युनिसिपल काउंसलर इस तरह की पल उनके साथ में बीते हैं जो बड़े ही अविस्मरणीय है।
इससे पूर्व जन्म शताब्दी समारोह टोली ने दोनों ही वरिष्ठ नेताओं का अंगवस्त्र पहनकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अजय महेंद्रु, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, सतपाल जादौन, नरेंद्र चौहान, बजरंग सेंगर, अंकित राजपूत उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









