नशे में धुत एएसआई ने टिकट कलेक्टर ऑफिस में की पेशाब, वीडियो वायरल

Feb 21 2025

ग्वालियर। वर्दी पर महिलाओं और समाज की इज्जत की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी रहती है। लेकिन ग्वालियर के एएसआई ने खाकी को दागदार किया है। शराब के नशे में धुत एएसआई ने टिकिट कलेक्टर ऑफिस में पेशाब की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ग्वालियर रेलवे स्टेशन के टिकट कलेक्टर ऑफिस का है। जहां एक एएसआई ने शराब के नशे में ऐसा कृत्य किया कि सभी हैरान हो गए। एएसआई ने नशे की हालत में टिकट कलेक्टर ऑफिस के पेशाब की। घटना का वीडियो एक रेलवे टिकट कलेक्टर ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद झांसी रेल मंडल के अफसरों से मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर वायरल वीडियो पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा इस शर्मनाक हरकत पर पुलिस अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं?